दंतेवाड़ा: घायल जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा से मिलने रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जाना हाल चाल
विगत दिनों राजुर के पास हुई वाहन दुर्घटना घायल दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा से मिलने राजधानी के निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। इस दौरान उन्होंने घायल जिला पंचायत अध्यक्ष से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की ।