कुचायकोट: विशम्भरपुर थाना के काला मटहिनीया गांव के पास उत्पाद विभाग ने 2 बाइक और 54 लीटर शराब ज़ब्त की, एक गिरफ़्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग ने विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के काला मटहिनीया गांव के समीप से 54 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग ने इस करवाई में दो मोटरसाइकिल भी जप्त किया है।जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज शनिवार को दोपहर। 2.30 बजे दी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जहुर अंसारी बताया जा रहा है।