गभाना: धर्मपुर रत्त में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का तीसरा दिन सम्पन्न
धर्मपुर रत्त गांव के हनुमान गढ़ी देव स्थान पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का तीसरा दिन शनिवार को संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य पंडित नीरज शास्त्री के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने जनकल्याण और विश्व शांति के लिए आहुतियां दीं। महायज्ञ समाज को जोड़ने और संस्कारों को जीवित रखने का जरिया बताया गया है।