कोटा में अतिक्रमणकारियों को KDA की चेतावनी, खुद हटाओ वरना होगी सख्त कार्रवाई!
रंगबाड़ी चौराहे से आरोग्य नगर तक टापरियों पर चला कार्रवाई का अभियान, कई इलाकों में मुनादी कर दी गई चेतावनी
कोटा। शहर में सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने कार्रवाई तेज कर दी है। सचिव के निर्देश पर तहसीलदार ललित किशोर नागर के नेतृत्व में टीम ने रंगबाड़ी चौराहा और आरोग्य नगर क्षेत्र में सड़क किनारे लगी टापरियों को हटाया।
वहीं न्यू क्लॉथ मार्केट, जेपी सर्किल और हजीरा कब्रिस्तान क्षेत्र में मुनादी करवाकर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है।
KDA की ओर से आगामी कार्रवाई का दायरा भी तय कर दिया गया है। जवाहर नगर से केशवपुरा और घटोत्कच सर्किल से मेडिकल कॉलेज तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि संबंधित लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा KDA की टीम मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई करेगी।
Ladpura, Kota | Nov 21, 2026