दमोह: पूज्य संत आचार्य श्री विधासागर जी महराज के निधन पर जैन समाज ने घंटाघर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों को रखा बंद
Damoh, Damoh | Feb 18, 2024 दमोह पूज्य जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महराज के निधन के बाद समाधि लिए जाने से सकल जैन समाज के साथ विभिन्न वर्ग समुदाय के लोगों में शोक की लहर व्याप्त है। जिसके चलते आज सकल जैन समुदाय के लोगों ने उनकी याद में दमोह शहर के घंटाघर बकौली चौराहा, अंबेडकर चौक राय चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।