दमोह: हटा नाका पर बीती रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से दिशा सूचक बोर्ड हुआ धराशाई, घंटो बाधित रहा मुख्य मार्ग
Damoh, Damoh | Feb 18, 2024 दमोह शहर के हटा नाका पर लगे दिशा सूचक बोर्ड को बीती रात अज्ञात भूसे से भरे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मारकर धराशाई कर दिया। और बोर्ड के मुख्य मार्ग पर पड़े रहने से घंटो यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो को दिए जाने के बाद बोर्ड को मुख्य मार्ग से हटाया जा सका। वही जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।