बड़वाह: बड़वाह के श्री विमलनाथ जैन मंदिर में पर्व धीराज पर्युषण महापर्व का धार्मिक आयोजन जारी
मध्यप्रदेश के बड़वाह स्टेशन रोड स्थित श्री विमलनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में 8 से 16 सितंबर तक चल रहे पर्व धीराज पर्युषण महापर्व के दौरान प्रतिदिन धार्मिक आयोजन तप आराधना और शास्त्र वाचन किया जा रहा है।प्रतिदिन मंदिर में प्रभु जी की पूजा एवम सुंदर श्रगांर पंडित कमल व्यास द्वारा किया जा रहा है।