दतिया नगर: पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया दौरे पर, पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना
पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे सुबह करीब 11 बजे विश्व प्रसिद्ध पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उन्हें माला पहनाकर तिलक लगाया और आशीर्वाद प्रदान किया। मंदिर परिसर में स्थित बनखंडी शिव महादेव मंदिर में भी डॉ. मिश्रा ने जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा की।