👉#फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का उल्लास, नारद मोह की लीला ने मोहा दर्शकों का मन
--#नारद मोह से रावण की तपस्या और श्रीराम जन्म तक का हुआ सजीव मंचन, भावविभोर हुए श्रद्धालु
शाहजहांपुर। महानगर की प्रसिद्ध फैक्ट्री स्टेट ओसीएफ श्रीरामलीला में रविवार को भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर और नारियल फोड़कर मंचन का शुभारंभ किया गया। श्रीरामलीला मंचन समिति के सचिव ए.के. व्यास एवं देवेश दीक्षित ने विधि-विधान से पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। रविवार के मंचन में नारद मोह, मनु-शतरूपा की तपस्या, रावण सहित उसके भाइयों की तपस्या और भगवान श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं का सजीव चित्रण किया गया।मंचन के दौरान दिखाया गया कि देवर्षि नारद विश्वमोहिनी के रूप पर मोहित होकर उनसे विवाह करना चाहते हैं। भगवान विष्णु अपनी लीला से नारद जी का मोह भंग करते हैं। इससे क्रोधित होकर नारद जी भगवान विष्णु को श्राप देते हैं कि जिस वानर रूप के कारण उनका उपहास हुआ है, वही वानर एक दिन उनकी सहायता करेगा।दूसरी ओर मनु और शतरूपा कठोर तपस्या कर भगवान विष्णु को प्रसन्न करते हैं। दोनों भगवान से अपने समान पुत्र प्राप्त करने का वरदान मांगते हैं। भगवान विष्णु उन्हें आशीर्वाद देते हैं कि त्रेतायुग में वे राजा दशरथ और माता कौशल्या के रूप में जन्म लेंगे और स्वयं उनके पुत्र बनकर अवतरित होंगे। उधर, लंका में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण तपस्या कर भगवान शिव से मनवांछित वरदान प्राप्त करते हैं। रावण के अत्याचार बढ़ने और कुबेर से स्वर्ण लंका छीनने का प्रसंग भी दर्शाया गया।वहीं अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या पुत्र प्राप्ति के लिए व्याकुल होते हैं। गुरु वशिष्ठ की सलाह पर यज्ञ कराया जाता है, जिसके फलस्वरूप भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। श्रीराम जन्म का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय हो गया।फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला का मंचन श्रीरामलीला मंचन संयोजन समिति की देखरेख में कुशल एवं अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, प्रभारी महेंद्र दीक्षित, सुरक्षा पर्यवेक्षक राम मोहन अग्निहोत्री, मंचन मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना और मंच संचालक सतीश सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इन कलाकारों ने निभाए किरदार: नारद के रूप में सुमित राणा, कामदेव निखिल राणा, मेनका कविता, इंद्र पारस दीक्षित, बसंत सौरभ मोहन, रंभा मानसी मेनका, मंत्री अर्जुन वर्मा एवं अरविंद, शिव अंकित अवस्थी, विष्णु देवेंद्र पाल, योगमाया चांदनी सागर, शीलनिधि संदीप, रावण अंकित सक्सेना, कुंभकर्ण लक्ष्मण मिश्रा, विभीषण अंकित अवस्थी और ब्रह्मा मनोज कश्य
प ने अभिनय किया। इसके अलावा नवनीत शर्मा, अरविंद अलेक्स, मनीष राणा, रामपाल चौबे, सूर्यांश मिश्रा, पीयूष राणा और अर्जुन वर्मा सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न किरदार निभाए।
#ocframlila
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 11, 2026