कटनी नगर: निवार चौकी: कार ओवरटेक विवाद में चाकू से हमला करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
माधव नगर थाने के निवार चौकी के लखापतेरी हाइवे पर कार चालक शैलेष कुमार यादव की कार के आगे अपनी काऱ अड़ाकर बदमाशो ने उन पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल 2 आरोपियो को पूर्व में गिरफ्तार किया है फरार आरोपी संदीप बर्मन 30 वर्ष निवासी करारी सिमरिया जबलपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय दुबे ने आज रविवार सुबह 10 बजे जानकरी दी।