हनुमना: आदिवासी अंचल जड़कुड़ स्कूल में 11 जुलाई को आईजी लगाएंगे जन चौपाल, जनता से करेंगे संवाद
Hanumana, Rewa | Jul 9, 2025 हनुमना थाना क्षेत्र के आदिवासी अंचल जड़कुड़ स्कूल में 11 जुलाई को आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत जन चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद करेंगे।आज 9 जुलाई की सायंकाल 4 बजे पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने हनुमना थाना प्रभारी अनिल काकडे को आईजी के जनसंवाद की तैयारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस कार्यक्रम का नामकरण आईजी आपके द्वार रखा गया है।