सहजनवा: मनरेगा कार्य के दौरान पोखरे में डूबी महिला श्रमिक की मौत, जलकुंभी में फंसने से जानकारी देर तक नहीं मिली
गीडा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरैला में बुधवार को मनरेगा कार्य के दौरान एक महिला श्रमिक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शिव मंदिर पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में श्रमिक लगे हुए थे। मृतका की पहचान खरैला निवासी 60 वर्षीय कलावती देवी, पत्नी स्वर्गीय सहतू के रूप में हुई है।