रामगढ़ चौक: तेतरहाट उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की दिलाई शपथ, BDO अभिषेक कुमार ने दी युवाओं को प्रेरणा
तेतरहाट प्लस टू उच्च विद्यालय में रविवार 2 बजे "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BDO ने मुख्य अतिथि के रूप में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। छात्रों को संबोधित करते हुए BDOने कहा कि युवा ही देश के विकास की असली नींव हैं।