बसंतराय: दोनों आंखों से दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित, कार्यालय के चक्कर लगाकर हुए परेशान
बसंतराय प्रखंड के राहा ग्राम निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद मेहंदी दोनों आंखों से दिव्यांग हैं लेकिन विडंबना यह है कि उन्हें अब तक सरकार की और से किसी भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए हुए कई बार वसंत राय प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं बावजूद दिव्यांग मोहम्मद मेहंदी की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।