भरथना: भरथना रेलवे स्टेशन फाटक 20 बी के पास राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत
भरथना रेलवे फाटक 20बी के पास दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 75 वर्षीय सियाराम सिंह निवासी मोहल्ला आंबेडकर नगर, भरथना की मौत हो गई। हादसे के बाद शव ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब एक किलोमीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।