भिंड नगर: पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने पर पूर्व सैनिकों ने मेला ग्राउंड से आंदोलन की चेतावनी दी
भिंड के देहात थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में 15 अप्रैल 2025 को पूर्व सैनिक हरिदास जयपुरिया के घर हुई चोरी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश है।मामले को लेकर आज रविवार दोपहर 3 बजे मेला ग्राउंड के पास इंडियन पैटर्न ऑर्गेनाइजेशन सैनिक संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।