कासगंज: कासगंज में संदीप वर्मा बने नए सीओ यातायात/अपराध, पहले पटियाली सर्किल के क्षेत्राधिकारी थे
कासगंज के एसपी ओपी सिंह ने संदीप वर्मा को क्षेत्राधिकारी यातायात/अपराध नियुक्त किया है। इससे पहले वह पटियाली सर्किल के क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत थे।अपने नए पद पर संदीप वर्मा अपराध शाखा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी), यातायात, यूपी-112, फील्ड यूनिट, एलआईयू और कंट्रोल रूम के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यों की जिम्मेदारी रहेगी।