बटियागढ़: बटियागढ़ केरबना मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, दो लोग हुए घायल
बटियागढ़ केरबना मार्ग पर कॉलेज के पास एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, घटना में ई रिक्शा में सवार दो लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,घायलो में कोमलचन्द जैन और अर्चना सेन उम्र 35 वर्ष निवासी बटियागढ़ शामिल हैं, दोनो का इलाज किया गया,घायल लोग बटियागढ़ से तेंदुआ गांव जा रहे थे