बटियागढ़: बटियागढ़ के राजा ढाबा के पास कार सड़क से उतरी, चालक सुरक्षित, हादसा टला
बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह छतरपुर बायपास मार्ग पर राजा ढाबा के पास एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई,घटना में कार चालक बाल बाल बचा हादसा होने से टल गया..जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP 34 CA 6033 छतरपुर तरफ से आ रही थी जो अचानक अनियंत्रित होकर राजा ढाबा के पास मार्ग से नीचे उतर गई लोगों ने तुरंत डायल हंड्रेड पुलिस को सूचना दी