नबीनगर: साया परसा गांव निवासी प्रकाश कुमार ने आईआईटी जैम में पूरे देश में 198 रैंक हासिल किया
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के साया परसा गांव निवासी योगेंद्र मेहता व सरिता देवी के पुत्र प्रकाश कुमार ने आईआईटी जैम में पूरे देश में 198 रैंक हासिल किया है। योगेंद्र मेहता ने शनिवार की शाम 4:00 बजे बताया कि इस सफलता से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। प्रकाश ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता का गुरुजनों को दिया है।