टंडवा थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुअरी गांव से 15 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी इंद्रदेव राम है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार के शाम 4 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।