नबीनगर: माली थाना की पुलिस ने अंकोरहा गांव से 27 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित को किया गिरफ्तार
माली थाना के पुलिस ने एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव से 27 आर्म्स एक्ट के फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित अंकोरहा गांव निवासी संतोष कुमार यादव है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उसके ऊपर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।