नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 0.72 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 0.72 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झारखंड राज्य के पलामू जिले के पथरिया गांव निवासी प्रताप चंद्र के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।