कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले के लंजोड़ा, जुगानीकलार, भंडारसिवनी और बोरगांव स्थित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्रों में ऑपरेटरों की व्यवस्था, धान के सुरक्षित भंडारण के लिए उपयुक्त स्थान और आवागमन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से धान खरीदी सुनिश्चित करने तथा सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और स्पष्ट किया कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
4 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 5, 2026