फारबिसगंज: बथनाहा थाना क्षेत्र में बंधन बैंक के कर्मी से हुई लूट, पुलिस जांच में जुटी
फारबिसगंज के बथनाहा थाना क्षेत्र के भंगही पंचायत अंतर्गत श्यामनगर गांव में दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक बंधन बैंक कर्मी से हथियार के बल पर लगभग 1.5 लाख लूट का अंजाम देकर फरार हो गया. घटना लगभग सोमवार को दो बजे की बताया जा रही है. बथनाहा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. फारबिसगंज डीएसपी ने बताया पुलिस जांच कर रही है.