फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने मार्केटिंग यार्ड में व्यवसायी से लूट मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज पुलिस ने व्यवसाई से लूट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार, मोबाइल एवं बाइक बरामद किया है. अररिया एसपी ने जानकारी देते हुए बताया की लूट मामले का फारबिसगंज पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी, थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. रविवार को 11 बजे अररिया एसपी ने जानकारी दी.