फारबिसगंज: फारबिसगंज के भागकोहलिया में ट्रैक्टर पलटने से डेढ़ दर्जन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के भागकोहलिया स्थित नहर के समीप सवारियों से भरी ट्रैक्टर रविवार की दोपहर एक बजे पलट गई।जिसमें ट्रैक्टर पर सवार करीबन डेढ़ दर्जन सवार घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.