अशोकनगर शहर के लंबरदार मोहल्ला निवासी एक 19 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। युवक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं और उसका पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं जानकारी के अनुसार नरेंद्र कोरी पुत्र रामभरोसा कोरी (19) निवासी लंबरदार मोहल्ला, अशोकनगर घर से बिना बताए कहीं चला गया।