साहिबगंज जिले के राजमहल उपकारा में न्यायिक हिरासत में बंद विचाराधीन कैदी सुनील बास्की की अचानक मौत हो गई। राधानगर थाना क्षेत्र के साल्टी पोखर निवासी 35 वर्षीय सुनील बास्की 14 जुलाई 2025 से जेल में बंद था।
दोपहर करीब ढाई बजे उसे अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे पहले से मिर्गी की बीमारी थी और इलाज चल रहा था।
उसके खिलाफ राधानगर थाना में कांड संख्या 265/25 दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कांड की प्रकृति को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और जांच के बाद स्पष्ट होगा।
देखिए पूरी खबर और जानिए इस मामले में अभी क्या-क्या जानकारी सामने आई है।
#राजमहल #साहिबगंज #राजमहलउपकारा #सुनीलबास्की #कैदीकीमौत झारखंडन्यूज साहिबगंजन्यूज राधानगर जेलसमाचार संथालहूलएक्सप्रेस