बैतूल नगर: खोपरा खेड़ा गांव के पास अज्ञात चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बुजुर्ग और एक युवा घायल
बैतूल जिले के खोपरा खेड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार बुजुर्ग और युवक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए थे जिन्हें सामुदायिक अस्पताल भर्ती किया था लेकिन गंभीर होने पर शाम 4:00 बजे बैतूल के जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज जारी है।