सिसई: ओलमुंडा में जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,शामिल हुए सैकड़ो ग्रामीण
Sisai, Gumla | Jul 23, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के ओलमुंडा गांव स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार रात को रात जागरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें क्षेत्र के कई प्रसिद्ध कथावाचक और कीर्तन मंडली आए हुए थे कार्यक्रम में ओलमुंडा सहित आसपास के गांव के सैकड़ो ग्रामीण शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। सबने बड़े ही उत्साह के साथ कीर्तन मंडली के साथ पूरी रात भजन करते हुए रात जागरण किया।