सिसई: बघनी से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को सिसई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल भी की जब्त
Sisai, Gumla | Jul 22, 2024 सिसई थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने सोमवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि सिसई थाना कांड संख्या 81/24 के प्राथमिक अभियुक्त सदाब अंसारी पिता नेसार अंसारी ग्राम बघनी थाना सिसई जिला गुमला को गांवसे ही गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उसके निशानदेही पर 3 चोरी के मोटरसाइकिल को ज़ब्त किया गया। अभी तक कुल 12 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।