सिसई: सुपाली में हुए अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में पहुंचे सिसई विधायक
Sisai, Gumla | Jul 22, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू पंचायत स्थित ग्राम सुपाली में फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में सिसई विधानसभा के विधायक जिगा मुंडा ग्रामीण और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।टूर्नामेंट में गुमला जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से कई बेहतरीन टीम में आई हुई थी।समापन समारोह में पहुंचकर विधायक ने टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।