सिसई: रहमत नगर में मोहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री
Sisai, Gumla | Jul 21, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के लाकेया पंचायत स्थित रहमत नगर सिसई इंडियन गेट सिसई के सामने रविवार को मुहर्रम के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधानसभा के विधायक जीगा मुंडा पहुंचे हुए थे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री सह पूर्व विधायक गीताश्री उरांव आई।