सिसई: कपिलनाथ धाम,चिरैया नाथ धाम समेत अन्य मंदिरों और शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी में उमड़ी भक्तों की भीड़
Sisai, Gumla | Jul 22, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित कपिल नाथ धाम मुर्गू स्थिति चिरैया नाथ धाम समेत अन्य मंदिरों और शिवालयों में भक्तों के भीड़ देखी गई। सावन की पहली सोमवारी होने के कारण भक्त बेलपत्र नारियल लेकर भोले बाबा पर जल चढ़ाने आए हुए थे। बहुत ही भक्ति भाव के साथ सबने विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया।