सिसई: प्रखंड मुख्यालय में जिला महासचिव ने झारखंड आंदोलनकारीयो की बुलाई बैठक
Sisai, Gumla | Jul 21, 2024 सिसई प्रखंड मुख्यालय में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के जिला महासचिव जोसेफ आभास मिंज ने रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए बृहस्पतिवार को आंदोलनकारीयो की बैठक बुलाई। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की यह समीक्षा बैठक होगी। उन्होंने आंदोलनकारी पुष्कर महतो की तारीफ करते हुए कहा आंदोलन कारीयो के हक एवं अधिकार के लिए पुष्कर महतो लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं।