डिंडौरी: कुटुंब न्यायालय के पास नगर पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने प्याऊ का किया शुभारंभ
डिंडौरी के कुटुंब न्यायालय के पास नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सारस सहित जनप्रतिनिधियों ने भीषण गर्मी के चलते प्याऊ का शुक्रवार दोपहर 12:00 फीता काटकर शुभारंभ किया गया। दरअसल भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस और जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया जिससे राहगीर सहित आम जनों को पानी पीने की सुविधा मिल सके।