वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड सारनाथ में 4 बीघा में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की हुई कार्यवाही
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इसके तहत वार्ड सारनाथ के अन्तर्गत अज्ञात द्वारा मौजा साई थाना चोलापुर में 04 बीघा अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी।