रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर के बावजूद ट्रामा से लौटाया
वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम मंदिर के पास मंगलवार को गिरे दो मंजिला मकान में आजमगढ़ की रहने वाली प्रेम लता की मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी सपना गुप्ता भी इस हादसे में घायल हुई है। सपना की बैक बोन में फ्रेक्चर है। डॉक्टर ने कम्प्लीट बेड रेस्ट लिखा है और हिलने को मना किया है। उन्हें मंडलीय चिकित्सालय से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था।