हादसे के 24 घंटे में 85 नए जर्जर मकान मिले वाराणसी नगर निगम ने कराया सर्वे
वाराणसी में विश्वनाथधाम के पास दो मकान ढहने के बाद नगर निगम सक्रिय दिख रहा है। नए सिरे से जर्जर मकानों की लिस्टिंग हुई है। इसमें 85 नए जर्जर मकान सामने आए हैं। कई ऐसे मकान हैं, जिनके ध्वस्तीकरण के आदेश हो चुके हैं, मगर कोई एक्शन नहीं हुआ। भैरोबाजार, चौखंभा, देवनाथपुरा-बंगाली टोला और जैतपुरा इलाके में भी कई भवन खतरनाक स्थिति में हैं।