काशी से विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल प्रदान करने की उठी मांग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने की मांग
वाराणसी : पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली विनेश फोगाट को कुश्ती के फाइनल मैच के पहले ओवरवेट घोषित करते हुए अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके कारण वह पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई । फाइनल में पहुंचने के बाद गेम से बाहर होने पर काशी ही नहीं पूरे देश के लोगों को झटका लगा है।