भरनो: भरनो में 21 पड़हा समिति की बैठक संपन्न, मुकेश उरांव बने पड़हा राजा
Bharno, Gumla | Apr 11, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित जेठ जतरा बगीचा में 21 पड़हा समिति भरनो की एक महत्वपूर्ण बैठक पड़हा अध्यक्ष लधूवा उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया और सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक का मुख्य आकर्षण 21 पड़हा समिति के नए पड़हा राजा का चयन रहा।