मोठ: मोठ थाना क्षेत्र में 10 साल बाद बन रही सड़क में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत
Moth, Jhansi | May 20, 2026 मोठ थाना क्षेत्र के ग्राम पुलिया से बसोबई तक बन रही पक्की सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने SDM को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य की जांच कराने और मानकों के अनुसार सड़क निर्माण कराने की मांग की है।