नाग पंचमी पर विंध्यवासिनी मंदिर में सजा भव्य वार्षिक उत्सव, देवी गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
मीरजापुर। नाग पंचमी पर्व के अवसर पर मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में वार्षिक उत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
देवी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए।