कांके: रांची के देशप्रिय क्लब में ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप का आयोजन, रांची योग कल्चर द्वारा
Kanke, Ranchi | Dec 28, 2024 रांची स्थित देशप्रिय क्लब में शनिवार शाम करीब चार बजे रांची योग कल्चर के द्वारा ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया इंटर स्कूल और क्लब योगा चैंपियनशिप का उद्घाटन योगदा आश्रम के स्वामी शिरानंद, स्वामी दिव्यानंद, डॉ रीना सेनगुप्ता और मुरारी लाल गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।