कांके: नयासराय रेलवे ब्रिज के पास जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया
Kanke, Ranchi | Dec 28, 2024 रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित नयासराय रेलवे ब्रिज के पास से शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान जेसीबी से अवैध निर्माण को हटाया गया। बता दें कि यहां रेलवे ब्रिज का निर्माण होना है जिसको लेकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।