बक्सर: विश्वामित्र सेना ने शांति नगर समेत अन्य निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर बच्चों के बीच होली मिलन मनाया, उपहार बांटे
Buxar, Buxar | Mar 11, 2025 महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के सदस्यों ने बक्सर नगर समेत जिले में संचालित विभिन्न निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों के साथ मंगलवार को दिन के करीब 2:00 बजे होली मनाई। वही केंद्रों पर शिक्षा लेने वाले जांच परीक्षा में बेहतर करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया. बेहतर करने वाले को उपहार दिया गया तथा बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई.