बक्सर: बक्सर में संयुक्त कृषि भवन में दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन हुआ
Buxar, Buxar | Mar 11, 2025 कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा), बक्सर द्वारा दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल,फूल,सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन संयुक्त कृषि भवन,बक्सर परिसर में किया गया। दोपहर 3 बजे किसान मेला का उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल व अन्य लोगों ने किया। किसानों को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि लोक प्रचलित कथन ’’केवल परिवर्तन ही स्थायी है‘‘ के साथ चलने की आवश्यकता है।