बक्सर: वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर टैंपो के साउंड बॉक्स में छिपा कर लाई जा रही 81.780 लीटर शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Mar 11, 2025 बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक अनोखे मामले का खुलासा किया। उत्पाद अधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्तर प्रदेश से बिहार को जोड़ने वाली वीर कुंवर सिंह सेतु पर संदेह के आधार पर एक चमचमाती ऑटो रिक्शा को रोककर जांच की गई। उसमें से 81.780 लीटर शराब बरामद हुआ।