बक्सर: बड़ी सोन नहर में सोंधिला गांव के पास अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Buxar, Buxar | Mar 10, 2025 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंधिला गांव के पास सोमवार को 10 बजे पूर्वाहन में बड़ी सोन नहर में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. इसे लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. शव की पहचान की कोशिश की गई. मगर, पहचान नहीं हो सकी. बताया जा रहा है कि मृत महिला की उम्र करीब 30-35 साल है.